मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओएसडी गोपालजी तिवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी विभागीय प्रमुखों को निर्धारित समय पर उपस्थित एवं पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार करने को कहा है। बता दे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पिछले 5 वर्षों में सरकार द्वारा की गई कार्य की समीक्षा 10-11 फरवरी को की जाएगी एवं 9 फरवरी तक इसकी रिपोर्ट देने को कहा है।

बता दें कि इसमें केंद्र प्रायोजित , राज्य जिला में हुए काम, नियुक्ति संबंधित मामला , लंबित कार्य, पर्यटन संबंधित कार्य से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री समेत विकास आयुक्त एवं विभागीय बोर्ड , निगम के प्रमुख को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।