मधुबन में राधिका नाचे रे’ गाना के बोल बदलेंगे .हिंदू संगठन के विरोध के बाद सारेगामा कंपनी ने लिया फैसला.

Share The News

‘मधुबन में राधिका नाचे रे’ गाना के बोल बदलेंगे .हिंदू संगठन के विरोध के बाद सारेगामा कंपनी ने लिया फैसला.
Abtaknews.live Nitusingh
म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने कई हिंदू संगठन एवं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और अयोध्या वृंदावन के संत की चेतावनी के बाद हाल ही में एक गाना जो रिलीज किया था जिसके बोल थे ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’इसमें बदलाव करने का फैसला किया है. हिंदू संगठनों ने कहा है कि उनके धर्म में देवी देवता के नाम के साथ मजाक किया जाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा .किसी दूसरे धर्म के देवी देवता के बारे में कोई भी मुंबई स्थित फिल्म बनाने वाले लोग एवं म्यूजिक कंपनी के लोग सम्मान दिखाते हैं लेकिन हिंदू धर्म के देवी देवता को मजाक में दिखाया जाता है और पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. अब पूरे भारत में इसका विरोध होगा. इसी कारण से सारेगामा कंपनी ने 3 दिनों का समय लिया है जिसके बाद वे इस गाने को सारे प्लेटफार्म से हटा लेंगे और इसके लिरिक्स और नाम बदल देंगे. अब कंपनी ने कहा है कि वे देश के बड़ी संख्या में रह रहे हिंदू आबादी की भावना का सम्मान करते हैं इसलिए वे नया गाना अपलोड करेंगे .हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी माफी नहीं मांगती है तो इसके कंपोजर सारी tausif और डांसर सनी लियोनी दोनों के खिलाफ केस दर्ज होगा और पूरे देश में इनके प्रत्येक वीडियो का बहिष्कार किया जाएगा


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *