सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के 100 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में कहा कि बेईमान और भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही करने का यह मतलब नहीं है कि सरकार सभी कारोबारियों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री ने कहा 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हमारा पहला पड़ाव था ।

और उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल सभी उद्योगपतियों से अर्थव्यवस्था के बारे में चर्चा की एवं उन्होंने बताया आम बजट से पहले यह चर्चा बहुत ही फायदेमंद साबित होगा एवं उन्होंने कहा कि भारत 50 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं । इस मौके पर टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रतन टाटा ,रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती समेत अन्य लोग मौजूद थे।