भारत बंद के साथ झारखंड का सत्ता पक्ष सीएम बोले झारखंड में भी होगा उलगुलान
केंद्र सरकार की नई किसान नीति के खिलाफ झारखंड में सत्ता पक्ष गोलबंद है। 8 दिसंबर को हो आहूत भारत बंद का सत्ताधारी दलों में समर्थन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भारत बंद का झामुमो परिवार समर्थन करेगा। या जानकारी मुख्यमंत्री श्री हेमंत हेमंत सोरेन ने ट्विटर के जरिए ट्वीट करके दी है और कहा है कि हमारे मेहनती किसान देश की आन बान शान है देश के मालिक को मजदूर बनाने की केंद्र सरकार की साजिश के खिलाफ झारखंड में भी उलगुलान होगा इधर सरकार में शामिल कांग्रेस व राजद भी नई नीति के खिलाफ है। वही प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रामेश्वर उरांव के निर्देश पर लगातार बिल के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है।