मानगो निवासी मनोज कुमार ने अपने घर पर लगाई फांसी।
मांनगों ओल्ड पुरुलिया रोड कुंवर बस्ती निवासी मनोज कुमार सिंह ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने ही घर पर रात में फांसी लगा ली।रविवार की सुबह घर वालों ने उन्हें फंदे से लटका पाया सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मौत के मुताबिक घरवालों से पूछताछ भी की मृतक मनोज कुमार सिंह को तीन बच्चे हैं पुलिस के अनुसार मनोज कुमार सिंह कई दिनों से डिप्रेशन में था करोना काल में लॉकडाउन के कारण रोजगार छिन गया था इसके बाद वह तनाव में था और कुछ दिनों से किसी से बातचीत नहीं कर रहा था जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चला गया और डिप्रेशन के कारण उसने आत्महत्या कर ली।