भारत बंद का असर झारखंड में भी देखने को मिला किसानों का आज भारत बंद कृषि कानून का विद्रोह
कृषि से जुड़े तीनों नए कानूनों के खिलाफ किसान संगठन ने आज भारत बंद क्या है या सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक देशभर में चक्का जाम रहेगा पंजाब हरियाणा शहर में देशभर के किसान सड़क पर उतरेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बंद का नैतिक समर्थन किया है रेलवे और बैंक कर्मचारी व अधिकारी के संगठन ने भी समर्थन किया है सोमवार को लगातार 12 दिन किसान आंदोलन पर डटे रहे शाम को किसान नेताओं ने कहा बंदी पूरी तरह से शांतिपुर रहेगी हमारे मंच पर किसी राजनेता को जगह नहीं मिलेगी किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार को हमारी मांगे स्वीकार करनी होगी।
जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करें हेमंत सोरेन।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता से किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का आग्रह किया है उन्होंने कहा है कि राज्य वासी किसान के साथ खड़े हो और एक बार फिर से जय जवान जय किसान के नारे को बुलंद करें।