vinay singh Jharkhand aaj tak news in
ब्रह्मऋषि विकास मंच के विजया गार्डन इकाई का हुआ विस्तार
ब्रह्म ऋषि विकास मंच जमशेदपुर के विजया गार्डन स्थित इकाई का आज विस्तार हुआ जिसमें विजया गार्डन में बैठक आयोजित हुई .बैठक में केंद्रीय कमेटी से सत्येंद्र कुमार अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार एवं बागबेड़ा इकाई के सतीश कुमार शामिल हुए. इसके अलावा विजया गार्डन से परशुराम सिंह ,कौशल सिंह, रामकृपाल तिवारी ,अटल बिहारी राय, विनय सिंह, हरि मिलन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विजय कुमार ,अजय कुमार सिंह शामिल हुए.
बैठक में सर्वसम्मति से अटल बिहारी राय एवं कौशल किशोर सिंह को केंद्रीय कमेटी के लिए चुना गया, जो ब्रह्म ऋषि विकास मंच के केंद्रीय समिति में शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक के दौरान उपाध्यक्ष उप सचिव एवं प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी का भी जिम्मेदारी तय किया गया. प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के लिए परशुराम सिंह को जिम्मेदारी दी गई .वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में विवेक कुमार जी को जिम्मेदारी दी गई है. उपाध्यक्ष पद पर हरि मिलन सिंह, विजय कुमार जी और मनोज कुमार जी को जिम्मेदारी दी गई है.
उपसचिव के रूप में अजय कुमार ( मास्टर् साहब) ,अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार , श्याम किशोर सिंह की जिम्मेदारी तय हुई.
विजया गार्डन समिति से यह निर्णय लिया कि आगामी सितंबर महीने में रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें क्विज प्रतियोगिता सहित राष्ट्रीय कवि से जुड़ी हुई कई चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.