सामाजिक विकास के लिए व्यक्तित्व विकास जरूरी- डॉ रंजीत प्रसाद

Share The News

vinay singh Jharkhand aaj tak news in

विषय: “सामाजिक दायित्व एवं व्यक्तित्व विकास” पर विशेषज्ञ संवाद का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), NIT Jamshedpur द्वारा आज “सामाजिक दायित्व एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक प्रेरक विशेषज्ञ संवाद का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रणजीत प्रसाद, पूर्व प्राध्यापक, NIT Jamshedpur रहे। उन्होंने युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक दायित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ाव, आत्मनिर्भरता एवं नवाचार की दिशा में विद्यार्थियों की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज की वास्तविक आवश्यकताओं और जमीनी समस्याओं के समाधान से जुड़नी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को गांव, समाज, किसानों, कारीगरों तथा लघु व मध्यम उद्योगों से जुड़कर उनकी चुनौतियों को समझने और तकनीकी ज्ञान के माध्यम से समाधान खोजने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि “जड़ों से जुड़े रहकर ही आसमान की ऊँचाइयों को छुआ जा सकता है।”

कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. जयेन्द्र कुमार, प्रोग्राम कॉऑर्डिनेटर, NSS एवं डॉ. नवीन कुमार वेलदुर्थी, प्रभारी, गो ग्रीन क्लब उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का समन्वयन विद्यार्थी संयोजक निर्मल निरंजन पाटिल, NSS, NIT Jamshedpur द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कोर मेंबर्स ऋतिका एवं सुमंत, एंकर सलोनी एवं गौरव, तथा कोऑर्डिनेटर्स मनेन्द्र एवं मुनाज़िर का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

यह संवाद विद्यार्थियों में आत्मचिंतन, सामाजिक जिम्मेदारी, नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
डॉ जयेन्द्र कुमार


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *