खुशी पांडे को विनय आईएएस अकैडमी में किया गया सम्मानित .11th तो 13th जेपीएससी में 13th रैंक है जमशेदपुर की खुशी पांडे की .यूपी पी एससी में भी 57th रैंक लाया.

Share The News

vinay singh jharkhandaajtak.in

विनय आईएएस अकैडमी में खुशी पांडे को किया गया सम्मानित.
11वीं से 13वीं जेपीएससी में जमशेदपुर शहर की टॉपर खुशी पांडे को विनय आईएएस अकैडमी में विनय सर ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया और गुलदस्ता देकर वहां के स्टूडेंट्स ने उन्हें सम्मानित किया .इस संबंध में खुशी पांडे ने कहा कि उनका चयन अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भी हो चुका है जिसमें उनका 57th रैंक आया है और वह अपने मेहनत से अपने पिता और गुरु के आशीर्वाद से और विनय सर के मार्गदर्शन से ही सफलता के मुकाम पर पहुंची है. उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए क्लास में स्टूडेंट्स को बताया कि जब वह साक्षात्कार के लिए विनय सर से मिली थी तो उन्हें बहुत डर था लेकिन जल्द ही जिस प्रकार से उनका गाइडेंस मिला और वही प्रश्न साक्षात्कार में पूछा गया तो उन्हें काफी खुशी हुई उन्होंने यह भी बताया कि वह विनय आईएएस अकादमी के अलावा किसी दूसरे कोचिंग में किसी प्रकार का लाभ नहीं ली थी. उन्होंने स्टूडेंट्स को बताया कि अगर आप के मन में लगन हो, तो आप परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं .इसके साथ-साथ नोट्स बनाना चाहिए और करंट अफेयर्स के साथ में प्रतिदिन मेहनत करनी चाहिए .पुराने यूपीएससी के पेपर को सॉल्व करना चाहिए और उसके अनुरूप मुख्य परीक्षा लिखने की प्रैक्टिस पहले दिन से शुरू कर देना चाहिए. एनसीईआरटी पर विशेष ध्यान देना चाहिए .उन्होंने अपना लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा को बताया और कहा कि अब अगला पड़ाव उनका उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाद यूपीएससी ही रहेगा .जमशेदपुर से उन्हें काफी लगाव है .खुशी पांडे के पिता पीपल्स एकेडमी बाराद्वारी में शिक्षक हैं वह भी मौके पर विनय आईएएस अकैडमी में साथ में आए. इस दौरान अकादमी से जुड़े हुए शिक्षक शिक्षिकाओं ने खुशी पांडे को सम्मानित भी किया. इस दौरान स्टूडेंट्स में राहुल कुमार ,अविनाश तिवारी, यशी कुमार, रोहित यादव, कमलेश कुमार ,रश्मि कुमारी ,रीना कुमारी , शाइस्ता परवीन, साईबा नफीस, कमलेश कुमार ,दिलप्रीत, रिमझिम , मार्गदर्शन प्राप्त किया.
इस संबंध में विनय आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सिंह ने कहा कि इस वर्ष कुल मिलाकर लिखित परीक्षा अथवा मॉक टेस्ट अथवा टेस्ट सीरीज से मिलकर 140 से अधिक बच्चों का चयन हुआ है. जिसे अब प्रतिदिन अलग-अलग स्टूडेंट्स को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा .उन्होंने कहा कि यह रिजल्ट विनय आईएएस अकादमी के जमशेदपुर और रांची शाखा को मिलाकर हुआ है. विनय आईएएस अकैडमी की यूट्यूब चैनल में लगभग सभी स्टूडेंट्स के वीडियो भी मौजूद है जिनका चयन हो चुका है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *