बुधवार को दुनिया की अर्थव्यवस्थाओ में बौद्धिक संपदा का रिपोर्ट जारी किया गया। यह रिपोर्ट अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया गया जिसमें भारत अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में 36वें स्थान से लुढ़क कर 40वें स्थान पर पहुंच गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल भारत 50 देशों की सूची में 36वें स्थान पर था। इस रिपोर्ट में पांच देश अपना स्थान कायम रखे हुए हैं जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन ,स्वीडन ,फ्रांस व जर्मनी शामिल है।