झारखंड के आंगनवाड़ी कर्मचारियों द्वारा डाक बंगला अनगड़ा में आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं की बैठक हुई जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में हो रही परेशानी एवं नियमित भुगतान को लेकर चर्चा की गई ।बता दें कि बैठक में मुख्य अतिथि विधायक राजेश कश्यप ने उनके समस्याओं को सुना जिसमें सेविकाओं ने अपनी समस्याएं को उनके समक्ष रखा एवं कहा की निर्धारित कार्य के अलावा उनसे अन्य कार्य कराए जाते हैं।

1 वर्षों से उनके बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है उसके लिए कोई भत्ता भी नहीं दिया जाता है, यह भी बताया कि समय पर पोषाहार भी नहीं दिया जाता है जिससे कि आंगनवाड़ी केंद्र चलाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यह मामला संबंधित मंत्री के सामने रखेंगे व विधानसभा सत्र में भी यह बात रखेंगे। इस मौके पर सेविकाओं ने विधायक को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है ।