Nitusingh abtaknews.live
भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का अपना पहला लिस्ट जारी किया है ,जिसमें से झारखंड के 11 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है .गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सभी उम्मीदवारों की सूची मंगाई गई थी , वर्तमान में जिन्हें टिकट दिया गया है उनमें राजमहल से ताला मरांडी .दुमका से सुनील सोरेन गोड्डा से निशिकांत दुबे कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी रांची से संजय सेठ जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा,खूंटी से अर्जुन मुंडा लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से बीडी राम, हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है. झारखंड की अन्य तीन सीट के लिए जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी