बिहार के नए वैकेंसी निकल गए। सिर्फ बिहार के लोग ही फॉर्म भरेंगे। झारखंड के स्टूडेंट ने कहा, यहां 60-40 क्यों?

Share The News

vinay singh jharkhand aaj tak news

बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा तो निकली है, लेकिन इसके निकलते ही झारखंड में भी विवाद शुरू हो गया है। क्योंकि बिहार में वैकेंसी में साफ तौर पर लिखा है कि आवेदक को सिर्फ बिहार का ही निवासी होना चाहिए तो सवाल यह उठता है कि झारखंड में 60-40 क्यों रहेगा? बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष यानि कि लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक लिया जाएगा। परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसम्बर के बीच हो सकता है। लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा को लेकर आवेदन करने की तिथि की घोषणा के साथ करीब 5800 लाइब्रेरी के पद पर नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। कुल 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, जो मल्टीपल चॉइस होंगे। हर प्रश्न का एक अंकों का होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में 100 अंक, पुस्तकालय, विज्ञान विषय और 50 अंक सामान अध्ययन का होगा। परीक्षा में आवेदक बिहार के निवासी होंगे। इसमें सभी वर्ग की अभ्यर्थियों को 10 वर्ष के छूट मिलेगी। पात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए 45% अंक के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। परीक्षा के पाठ्यक्रम राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय में पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक डिग्री के लिए लागू कोर्स पर आधारित होगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *