vinay singh jharkhandaajtak.in
14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग jpsc प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी और अनियमितता की जांच का दायरा बढ़ते जा रहा है। अब पूर्वी सिंहभूम के परीक्षा केंद्र की सारी स्थिति को देखने की शुरुआत हो गई है। जांच एजेंसी ने जिला में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थागत और गोपनीय जानकारी मांगा है। उपायुक्त कार्यालय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी संबंधित दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिले के परीक्षा केंद्र से कमरा के अनुसार सीटिंग चार्ट, रोड नंबर एवं परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था और उपस्थित पंजी मांगी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी केंद्र अधीक्षक को आवश्यक दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सूत्र के अनुसार अधिकतर केंद्र से जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि शेष केंद्र से भी रिपोर्ट मांगी गई है। परीक्षा के केंद्र का नाम और पूरा विवरण, केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थी की संख्या, परीक्षा में वास्तव में उपस्थित अभ्यर्थी की संख्या, कमरावार सीटिंग चार्ट, परीक्षार्थी का उपस्थिति पंजी और रोल नंबर के अनुसार किस को किस कमरे में स्थान मिला, इसे देखा जाएगा? क्या सीरियल वाइज रिजल्ट हुआ था? इसे भी जांचा जाएगा।