हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय दिया है जिसमें पुरानी देनदारी आइडिया एवं वोडाफोन को चुकानी पड़ेगी ऐसे में वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि बाजार में खुद को बनाए रखना उनके लिए मुश्किल होगा अगर सरकार हमें राहत देती है तभी जाकर हम मार्केट में टिक सकते हैं,

गौरतलब है कि कंपनी को लगभग 53000 करोड़ रुपया चुकाने हैं अगर सरकार से इस कंपनी को राहत नहीं मिलती है तो कंपनी अपने आप को दिवालिया घोषित कर देगी,

यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने दिया, फिलहाल सरकार ने किसी प्रकार का राहत देने का संकेत नहीं दिया है

वहीं दूसरी और ₹53000 का अगर सरकार का समर्थन मिल जाता है तो देश के आम किसान और श्रमिक वर्ग नाराज भी हो सकते हैं जो इस समय बेरोजगारी और कमाई से परेशान है