जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में अब ईवीएम को लेकर कई प्रकार की खामियां नजर आ रही है कहीं या जिला प्रशासन एवं कुछ लोगों के द्वारा की गई मिलीभगत का परिणाम तो नहीं है क्योंकि तेल क्षेत्र गुरुद्वारा बस्ती साक्षी समेत कई क्षेत्र में ईवीएम को लेकर तरह-तरह की खबरें जिसमें ईवीएम बदलने की भी बात सामने आ रही है।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा झारखंड का सबसे हॉट सीट है क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सरयू राय के बीच सीधी टक्कर है गली चौराहे से लेकर झारखंड और देश की नजर इस सीट पर है, अगर ईवीएम को बदलने की कोशिश की जा रही है तो इसका चुनाव परिणाम भी बदल सकता है,

हालांकि प्रशासन ने बार-बार यही कहा है कि यह एक कंफ्यूजन है और कन्फ्यूजन के चलते यह विवाद हो रहा है लेकिन झारखंड के और किसी भी क्षेत्र से इस प्रकार की चीजें सामने नहीं आ रही है,

तिलकुट चिन्मया स्कूल से उठाया विवाद लिटिल फ्लावर स्कूल गुरुद्वारा बस्ती केबल टोन बस्ती सहित जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा के लगभग 60 -70% बूथ तक चला गया है, जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय को आशंका है कि कहीं ईवीएम को बदलकर परिणाम को बदलने की कोशिश तो नहीं की जा रही है