रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उपभोक्ता भरोसा सूचकांक को प्रकाशित कर दिया है आरबीआई यह सूचकांक उपभोक्ता के बाजार और सरकार पर भरोसे की मजबूती व कमजोरी को बताता है

, सूचकांक के एक सौ से ऊपर रहने पर आशावादी और नीचे आने पर निराशावादी माहौल का पता चल जाता है पिछले 5 साल के अगर आंकड़े को देखा जाए तो यह 118 अंक था लेकिन अब उपभोक्ता भरोसा सूचकांक 85.7 अंक पर पहुंच गया है,

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 13 बड़े शहरों में लगभग 5400 घर पर एक सर्वे किया जिसमें जो उपभोक्ता शामिल हुए उनसे आर्थिक परिस्थितियों नए रोजगार का सृजन होना महंगाई की स्थिति उपभोक्ता की आय और उसका खर्चा सारे मुद्दों पर बात की गई इससे पता चला कि भारत में अब लोगों का भरोसा कम हुआ है