सामाजिक आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा “झारखंड स्वाव लंबन से स्वाभिमान – कोरोना के साथ कोरोना के बाद” सुबोध परक लेखों की स्मारिका तैयार की गई है । इसका विमोचन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया है इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना के परिपेक्ष में झारखंड को गरीब कल्याण, निर्धन परिवार के परिवारों के भोजन की व्यवस्था ,आजीविका एवं स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था पर युद्ध स्तर पर काम किये जाने की सलाह दी है।
वर्ष 2021 में प्रस्तावित सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप रांची में आयोजित किया जाएगा।
हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार ज्ञान सेतु परियोजना में झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला नंबर वन पर है।
लॉकडाउन को लेकर झारखंड के रांची जिले में “इच वन फीड वन” अभियान की शुरुआत की गई है ।
झारखंड के 4 मेडिकल कॉलेजों का नाम बदला गया है जिसमें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज का नाम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ,धनबाद के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ,दुमका मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर फूलों-झानों मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा पलामू मेडिकल कॉलेज को मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नाम से अब जाना जाएगा।
रांची नगर निगम द्वारा 2037 के जोनल प्लान के अंतर्गत 794 एकड़ में राजधानी के जोन एक में पड़ने वाली रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। प्रदर्शनी ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा, सड़कें चौड़ी की जाएगी,आधारभूत संरचना मजबूत की जाएगी और इस क्षेत्र में मेट्रो ट्रेनें भी चलाई जाएंगी ।
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की चौथी राष्ट्रीय ऑनलाइन फेडरेशन योग स्पोर्ट्स का 15 अगस्त को पहली बार ऑनलाइन राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने बताया कि फेडरेशन कप 15 ,16 ,22 ,23 , 29 व 30 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी । झारखंड की ओर से सीनियर, जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 29 योग प्रतिभागियों का चयन किया गया है।

जीएसआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन मास्टर टैलेंट प्रदर्शनी में झारखंड के प्रहलाद कुमार का नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है ।
74 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के 12 पुलिसकर्मियों को मेडल गैलंट्री अवॉर्ड दिया गया। इनमें एक पदाधिकारी को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया गया है एवं 11 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस का अवार्ड दिया गया है। देशभर के कुल 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक सम्मान से सम्मानित किया गया।
झारखंड के स्थापना दिवस से पहले पड़ने वाले रविवार को अब से हर साल” फिट रहेगा झारखंड दौड़” का आयोजन झारखंड के सभी जिलों में किया जाएगा। वर्तमान में झारखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष मधु कांत पाठक है।
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची होटवार के कैदियों को कोरोना से बचाने के लिए जेल के परिसर में तुलसी के 4000 पौधे लगाए जाएंगे ।
राजधानी रांची के टैगोर हिल बायोडायवर्सिटी पार्क, पतरातू कांके डैम व मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
देश की प्रथम वर्चुअल लोक अदालत का आयोजन झारखंड राज्य के द्वारा किया जाएगा।
14 अगस्त को जारी की गई झारखंड के नए प्रतीक चिन्ह में पलाश के फूलों की संख्या 24 है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैन्य बलों के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपने तरह के पहले उत्पाद शौर्य केसीसी कार्ड को लॉन्च करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को विदेश में पढ़ने का मौका देने जा रही है। संथाली भाषा के ओलचिकी लिपि के प्रणेता रघुनाथ मुरमू के नाम पर यह यह स्कॉलरशिप की शुरुआत की जाएगी।
केंद्रीय कर्मचारी एवं अधिकारी परिषद के अध्यक्ष झारखंड के डॉक्टर सहदेव राम को गोल्डन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है उन्हें भारत रत्न पब्लिशिंग हाउस दिल्ली के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
भारतीय रेल को दूसरी किसान स्पेशल ट्रेन बरौनी से टाटानगर के बीच शुरू की गई है। यह ट्रेन स्टील सिटी और हटिया में रुकेगी। इससे तीनों शहरों में दूध की सप्लाई की जाएगी।