*देश के सभी न्यायालय में अभी कितने केस पेंडिंग है? कितनी वैकेंसी है ?पूरे भारत में अभी कितने वकील हैं ?किस राज्य में सबसे अधिक केस पेंडिंग है ?कैसे सभी केस का निपटारा शीघ्र होगा?
Abtaknews.live Nitusingh
देश के सभी न्यायालय की अगर बात की जाए तो अभी 4 करोड़ 60 लाख केस लंबित है. वहीं दूसरी और न्यायपालिका में लगभग 5596 पद खाली है. भारत के न्यायपालिका में सब मिलाकर 24485 पद है जिसमें से 19294 पद ही भरा गया है. 403 पद खाली सिर्फ सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में है, अन्य पद जिला और अधीनस्थ न्यायालय में है .अगर बिहार और मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यह वैसे राज्य है जहां सबसे अधिक पद खाली है. यह जानकारी लोकसभा में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने दिया है .देश के 646 जिले में 3356 कोर्ट परिसर है .वर्तमान में वकील की कुल संख्या 18 लाख 57 हजार 623 है .इसमें सबसे अधिक वकील 400000 उत्तर प्रदेश में है. राजस्थान में 295 पद खाली है. मध्य प्रदेश में 490 पद खाली है. पंजाब हरियाणा में 409 पद खाली है. बिहार में 575 पद खाली है. झारखंड में 157 पद खाली है. छत्तीसगढ़ में 80 पद खाली है. वहीं अगर पेंडिंग केस की बात की जाए तो सुप्रीम कोर्ट में 70000 पेंडिंग केस है. हाई कोर्ट में लगभग 5900000 पेंडिंग केस है. निचली अदालत में लगभग 4 करोड से अधिक पेंडिंग केस है.