पत्नी का दर्जा चाहती हो तो IAS बनकर दिखाओ. 2 साल का पति ने दिया समय. मामला पुलिस के पास पहुंचा

Share The News

*पत्नी का दर्जा चाहती हो तो IAS बनकर दिखाओ. 2 साल का पति ने दिया समय. मामला पुलिस के पास पहुंचा
NITUSINGH ABTAKNEWS.LIVE
पल्लवी मंडल ने परसुडीह निवासी पति जय मलाई कुमार मंडल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है .पल्लवी ने कहा कि जून 2018 में उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद जय माल कुमार ने यह शर्त रख दिया कि 2 साल के अंदर अगर वह आईएएस परीक्षा पास कर जाती है, तभी वह उसे पत्नी की दर्जा देगा. 2 साल की तैयारी करने के बाद जब पल्लवी आईएएस परीक्षा पास नहीं कर पाई तो पति का प्रताड़ना बढ़ने लगा .न्याय के लिए कोर्ट और थाने की चक्कर अब पल्लवी लगा रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है .पल्लवी के पिता ने कहा कि पल्लवी एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट है और लखनऊ में सिटी यूनियन बैंक के सिस्टम मैनेजर है. घटना में आरोपी सास कृष्णा मंडल और उसके ससुर जेठ पर भी मुकदमा दायर किया गया है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *