एटलस एवं डिक्शनरी छठी क्लास से इंटर तक के बच्चों को मिल रहे हैं फ्री/ ज्ञानोदय योजना का उठाइए लाभ N itusingh abtaknews.live
झारखंड में सरकार ने यह तय किया है की क्लास छठी से लेकर क्लास बारहवीं तक पढ़ने वाले लगभग 3100000 बच्चों को एटलस और डिक्शनरी फ्री दी जाएगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दिया है. राज्य सरकार ज्ञानोदय माध्यम से इसकी खरीद करेगी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि कई स्कूल जाते भ्रमण के लिए गए तो वहां छात्रों के पास एटलस और डिक्शनरी नहीं था. इसलिए उन्होंने सोचा कि इसकी आपूर्ति की जाएगी. अगले शैक्षणिक सत्र से इसे शुरू किया जाएगा. झारखंड सरकार ने यह भी तय किया है कि इंटर में जिन विषयों के छात्र कम है एवं कॉलेज में कम दाखिला हुआ है उन विषयों के पुस्तक नहीं छापी जाएगी. ऐसे स्टूडेंट के बैंक खाते में सरकार पुस्तक खरीदने के लिए पैसा भेज देगी.