डॉ रंजीत प्रसाद बने कोल्हन विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

राजभवन झारखणड से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के प्रोफेसर रणजीत प्रसाद को कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य के रुप में नामंकित किया गया है। प्रोफेसर प्रसाद वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग में प्रोफेसर हैं। वे इस विभाग में विभागाध्यक्ष भी रहे हैं।
वे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तिन मंत्रालय (MoEF&CC), भारत सरकार के ईएसी इंडस्ट्री 1 के विशेषज्ञ सदस्य हैं।
तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली तकनीकी शिक्षा के अखिल भारतीय सह संयोजक भी हैं।
वे उन्नत भारत अभियान झारखंड के समन्वयक भी रहे हैं।
डॉ प्रसाद झारखंड के रांची विश्वविद्यालय से Ph.D हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय में 1985 से 1999 तक भुविज्ञान विभाग में कार्य किया है। 1999 से वे जनवरी 2024 तक राष्ट्रीय प्राद्यौगिकी संस्थान जमशेदपुर में कार्यरत रहे। 31 जनवरी 2024 को प्रोफेसर के पद से सेवा मुक्त होने के बाद उन्हें सेवा विस्तार मिला है।
वे उन प्रोफेसरों में शामिल हैं जिन्होंने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में समाजिक दायित्व को बढ़ानें में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
उनके शोध के प्रमुख क्षेत्रों में खनिज प्रसंस्करण तकनीक, खनन और औद्योगिक अपशिष्ट का उपयोग शामिल हैं। वे शैक्षिक संस्थानों में समाजिक दायित्व निर्वहन का वातावरण बन सके इसके लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सम्मानित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 60 से अधिक पत्र प्रकाशित किए हैं। उन्होंने तीन पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने तीन पीएच.डी. का सफलतापूर्वक पर्यवेक्षण किया है। साथ ही साथ 16 एम.टेक के छात्र और 80 से अधिक बी.टेक छात्रें की मार्गदर्शन किया है।
कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य के रुप में नामंकित किये जाने पर एनआईटी जमशेदपुर एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्र कर्मचारियों नें बधाई दिया है।

नित जमशेदपुर से सेवानिवृत टी डॉ राजेंद्र डॉक्टर रंजीत प्रसाद को कुरान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है प्रोफेसर प्रसाद वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के धातु कर्म एवं पदार्थ एवं उनके विभाग में प्रोफेसर ह


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *