17 मार्च को जेपीएससी पीटी, ऐसे चेक करें अपना एडमिट कार्ड

Share The News

Noting abtaknews.live

11वीं 12वीं 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग की 17 मार्च को ही आयोजित की जाएगी .इस संबंध में आज एक और सूचना प्रकाशित कर दिया गया .सूचना देते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग ने कहा है की प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 12:00 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी. परीक्षा केंद्र संबंधी और किस जिला में आपका सेंटर पड़ा है इसके लिए www.jpsc.gov.in पर स्टूडेंट अपना ईमेल आईडी फोन नंबर कैंडिडेट आईडी और पासवर्ड डालकर 10 मार्च एवं 11 मार्च को देख सकते हैं. प्रवेश पत्र को सभी लोगों को डाउनलोड कर लेना है .अलग से किसी को प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अटेंडेंस शीट एवं परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेश 12 मार्च से आयोग के वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसमें अपना पंजीयन संख्या ईमेल आईडी फोन नंबर कैंडिडेट आईडी और पासवर्ड देकर डाउनलोड भी कर सकते हैं. अगर किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो जेपीएससी के फोन नंबर 943130 1419 अथवा 9431301636 अथवा 89566 22450 पर 16 मार्च तक 11:00 बजे से शाम 5:00 तक संपर्क कर सकते हैं .सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र उपस्थिति पत्र एवं आवेदन के समय दिए गए फोटो की चार स्व हस्ताक्षरित रंगीन फोटो एवं एक वैलिड फोटो युक्त पहचान पत्र अपने परीक्षा केंद्र पर अवश्य साथ लेकर आना है नहीं तो परीक्षा में सम्मिलित होने नहीं दिया जाएगा


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *