राज्य के 61000 पारा शिक्षकों का स्थायीकरण किया जाएगा बता दें कि 9 जून को हुई उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया कि विभाग के स्तर पर इस प्रस्ताव को कैबिनेट को भेजा जाएगा एवं इस बैठक में शिक्षकों के लिए तैयार की गई नियमावली पर भी विचार किया गया नियमावली में पारा शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान को लेकर सिमित परीक्षा के स्वरूप पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल लगभग 13000 पारा शिक्षकों को स्थाई व वेतनमान के लिए परीक्षा नहीं देनी होगी। बता दें कि पारा शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए दो के बदले 3 अवसर प्रदान किए जाएंगे एवं परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण पूरी करने के लिए 10 वर्ष की अवधि समाप्त की जाएगी । परीक्षा पास करने के लिए 60% अंक को कम किया जाएगा पारा शिक्षक 60 वर्ष तक अपनी सेवा दे पाएंगे एवं महिला शिक्षकों की 180 दिन का मातृत्व अवकाश भी इन्हें दिया जाएगा। जो पारा शिक्षक टेट पास करने में असफल रहे हैं उन्हें एक पास करने के बाद ही स्थाई किया जाएगा उनके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी इसका निर्णय महाधिवक्ता की राय के बाद लिया जाएगा।