हाल ही में केरल में गर्भवती हथनी को विस्फोटक खिलाकर मारने का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ था कि मध्य प्रदेश के बिलासपुर से एक घटना सामने आई है जिसमें एक गाय को विस्फोटक खिलाया गया है।

जिसके बाद स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह 10 दिन पुरानी घटना है एवं गाय के मालिक की शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है।