टाटा मोटर्स में कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए वॉलेंटरी सेपेंरशन स्कीम (वीआरएस) लाई गई है। स्वैच्छिक सेवानेतृत्व योजना 11 दिसंबर से 9 जनवरी 2021 तक लागू रहेगी टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के वैसे स्थायी कर्मचारी वीआरएस ले सकेंगे जो 1 दिसंबर 2020 तक स्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं और उनकी उम्र 45 साल से अधिक है स्कीम का लाभ ले सकते हैं कर्मचारियों को वीआरएस के लिए दो ऑपरेशन दिए गए हैं दोनों ऑपरेशन में एक का चयन करना होगा जबकि कंपनी के अधिकारियों को स्वेच्छानुसार स्कीम में शामिल होना है। इसमें उम्र का निर्धारण नहीं है मासिक वेतन नौकरी की समय सीमा व ग्रेड के आकलन के आधार पर करीब डेढ़ गुणा राशि मिलेगी।स्कीम लेने वाली कंपनी के अधिकारियों को 9 जनवरी तक डिवीजन प्रमुख को आवेदन देना होगा।
कर्मचारियों को वीआरएस के लिए दो ऑपरेशन
पहला ऑपरेशन
2 दिसंबर 1970 या इसके बाद से 1 दिसंबर 1975 तक की जन्मतिथि वाले 45 साल या अधिक और 50 से कम उम्र के कर्मियों को 90% राशि प्रतिमाह मिलेगी। 2 दिसंबर 1965 से 1970 तक की जन्मतिथि वाले 50 या इससे अधिक और 55 से कम उम्र के कर्मचारियों को 100% और 1 दिसंबर 1965 इसके बाद के जन्म तिथि वाले 55 या इससे अधिक उम्र के कर्मचारियों को 110% राशि प्रतिमाह मिलेगी।
दूसरा ऑपरेशन
22 दिसंबर के पहले आवेदन देने वाले कर्मचारियों का एकमुश्त राशि का लाभ मिलेगा अंतिम वेतन दर से उनकी सेवानिवृत्ति की आयु तक की एकमुश्त राशि दी जाएगी इसके अलावा 15 लाख से कम या बराबर वेतन वाले और 38 वर्ष से कम उम्र वाले कर्मचारियों को एकमुश्त राशि लाख रुपए और 1500000 रुपए से अधिक और 58 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को एकमुश्त ₹100000 मिलेगा।
मेडिकल बेनिफिट क्या मिलेगा:- मेडिकल बेनिफिट के तहत पति और पत्नी को वीआरएस लेने की तिथि से अगले 10 सालों तक 1.25 लाख रुपए तक का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में हर साल मिलेगा।टाटा मोटर्स अस्पताल के ओपीडी में ₹2000 प्रति व्यक्ति प्रति साल का इलाज का लाभ मिलेगा कंपनी से अलग होने के 10 साल तक यह लाभ मिलेगा। सेवानिवृत्ति तिथि से पहले वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों के निधन होने पर उनके आश्रित को मासिक राशि 50% मिलेगी।