डॉक्टर की क्लीनिक का पता पूछने पर दुकानदार ने बुजुर्ग को पीटा जुगसलाई मार्केट में डॉ विजय अग्रवाल के क्लीनिक का पता पूछने पर नारायण मिष्ठान भंडार दुकान के मालिक ने बुजुर्ग भूपेंद्र सिंह की पिटाई कर दी और धक्का मार कर गिरा दिया। सूचना मिलने पर सिख समुदाय के लोग वहां पहुंचे और नारायण मिष्ठान भंडार दुकान में तोड़फोड़ की तथा दुकान में मौजूद दो युवकों की पिटाई कर दी सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो पहुंचे और मारपीट करने वाले दोनों युवकों को थाना ले गए इसके बाद भी सिख समुदाय के लोग हंगामा करते रहे जिसके बाद क्यूआरटी फोर्स बुलाई गई घटना के संबंध में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वे इलाज कराने डॉ विजय अग्रवाल के पास जा रहे थे लेकिन डॉक्टर के क्लीनिक के बारे में उनकी उन्हें जानकारी नहीं थी वह नारायण मिष्ठान भंडार से डॉक्टर के क्लीनिक का पता पूछने पहुंचे तो दुकानदार से बहस हो गई इसके दौरान दुकानदार बाहर आया और उनके पिटाई कर दी इससे भी अचेत होकर सड़क पर गिर गये घटना की जानकारी मिलने पर सिख समुदाय के मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।