झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना की राशि ऐसे लोगों को मिला जिनके पास पहले से सारी सुविधा थी

Share The News

Nitusingh jharkhand aajtak in

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में गड़बड़ी: गलत लाभार्थियों को राशि, सरकारी कर्मचारियों के परिवार तक पहुंच रहा फायदा

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आए दिन गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। योजना का लाभ गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को दिए जाने के बजाय, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों, उनकी पत्नियों और बेटियों के खातों में राशि पहुंच रही है। इसके अलावा, कई शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने भी इस योजना का गलत फायदा उठाया है।

फतेहपुर प्रखंड की बानरनाचा पंचायत में मईया सम्मान योजना की राशि यहां की महिलाओं के खाते में ना जाकर पंचायत वीएलई के खाते में जा रही है। उसने 17 लाभुकों के बैंक खाते की जगह अपने और अपने परिवार के खातों को जोड़कर यह सरकारी राशि ले ली। फतेहपुर प्रखंड विकास अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की कई घोटाले के कारण महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इससे पहले भी राज्य के कई जिलों में इस तरह की अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं। इसी वजह से सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जनवरी महीने की राशि भेजने पर रोक लगा दी है। विभाग का कहना है कि लाभार्थियों की सूची की छानबीन करने के बाद ही सही लाभार्थियों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। विभाग को 20 फरवरी तक इस सत्यापन कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में 60,000 गलत लाभार्थियों के नाम काटे जा चुके हैं, जबकि 15,000 लोगों के नाम पर रोक लगाई गई है। इनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और अगर वे गलत पाए जाते हैं, तो उनके नाम भी लाभार्थियों की सूची से हटा दिए जाएंगे।

रांची जिले में अब तक 12,000 गलत लाभार्थियों का पता चला है। इनमें से कई ऐसे हैं जो सरकार की अन्य पेंशन योजनाओं का भी लाभ उठा रहे हैं। कुछ मामलों में तो एक ही खाते में कई लाभार्थियों की राशि जमा हो रही है, जो योजना के नियमों के खिलाफ है।

लातेहार में भी जिला प्रशासन द्वारा इसकी जांच शुरू हो रही है जांच पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव द्वारा किया जा रहा है और शहरी क्षेत्र में राजस्व कर्मचारियों को यह जिम्मा सौंपा गया है सभी को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा लातेहार जिले में मार्च महीने तक 142511 लाभुकों को प्रति महिला ₹2500 के हिसाब से एक अरब 51 करोड रुपए के आवंटन भी भेज दिए गए हैं। परंतु अब जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है यह राशि लाभुकों के खाते में नहीं भेजी जा रही है। और आए दिन यहां पोर्टल ठप हो जा रहे हैं इसके कारण मैय्या सम्मान योजना की नई लाभुकों के आवेदन लेने, उनके आवेदन को स्वीकृत करने और लिस्ट से अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने में परेशानी हो रही है।
सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि जिन गलत लाभुकों की नाम सूची से हटाए जा रही है और होल्ड पर रखे जाने वाले नाम की पूरी जानकारी हो। और अपात्र लाभुकों से कितनी राशि वसूल की गई हैं उसकी भी पूरी जानकारी दे।
रांची के सभी प्रखंड को निर्देश दिए गए हैं कि वह सत्यापन का कार्य सही से करें, ताकि फिर से उस आवेदन की जांच करने की जरूरत ना पड़े।

सरकार ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या योजना की गरिमा बरकरार रखते हुए सही लाभार्थियों तक राशि पहुंच पाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *