झारखंड वासियों के लिए आरक्षित नौकरी में 30 बाहरी लोगों की हुई नियुक्ति

Share The News

राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी परीक्षा में 30 बाहरी लोगों की नियुक्ति कर दी गई है जबकि यह परीक्षा में केवल झारखंडवासी ही आवेदन कर सकते थे. सी एच ओ के लिए जारी विज्ञापन में स्थानीय निवासी का आवेदन स्वीकार करने की शर्त निर्धारित की गई थी । इन लोगों की पहचान उनके उपनाम द्वारा की जा रही है .

बता दें कि अब इस पर जांच की मांग की जा रही है एवं जांच होने पर इसमें और भी कई त्रुटियां सामने आ सकती है 10 जनवरी 2020 को इस पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था इसमें प्रशिक्षण के दौरान 25000 तक मानदेय दिया जाता है। सीएचओ के 660 पदों पर आवेदन मांगी गई थी इसमें कहा गया था कि सरकार जरूरत के अनुसार इस पद पर कटौती भी कर सकती है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *