जेपीएससी ने डिप्टी कलेक्टर परीक्षा में 195 आवेदकों का आवेदन रद्द

Share The News

जेपीएससी द्वारा छठी डिप्टी कलेक्टर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके बाद 195 आवेदकों के आवेदन को रद्द कर दिया गया है। हालांकि आयोग ने कहा है कि अगर किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वह साक्ष्य के साथ ईमेल (limited1118@jpsc.gov.in)पर या फिर आयोग के काउंटर पर 24 फरवरी तक दावा प्रस्तुत कर सकते हैं .बता दें कि कुल 28 पदों के लिए यह नियुक्ति की जा रही है जिसमें तीन पत्र की परीक्षा ली जाएगी जिससे पहले एक दूसरे में 100-100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे एवं तीसरी पत्र में 100 अंकों के विषयनिष्ठ प्रश्न होंगे।

जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक लाना अनिवार्य है जो व्यक्ति 3 पत्र परीक्षा दे चुके हैं वह इस में भाग नहीं ले सकते हैं बता दें कि इन 28 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 13 पद ,एससी के 2 पद , एसटी के 8 पद, बीसी-1 के चार पद और बीसी-2 के 1 पद को शामिल किया गया है जेपीएससी द्वारा आयोजित पंचम डिप्टी कलेक्टर परीक्षा की रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *