जेपीएससी के अभ्यर्थी अनशन पर बैठे , कहा 24 फरवरी को इंटरव्यू नहीं होने देंगे

Share The News

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित की गई छठी जेपीएससी परीक्षा का मेंस रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अनशन पर बैठ गए हैं . बता दें कि छात्र नेता ने बताया कि जब तक परीक्षा में आरक्षण का लाभ देकर नया विज्ञापन जारी नहीं करेगा तब तक यह लोग अनशन पर बैठे रहेंगे एवं 24 फरवरी को होने वाले इंटरव्यू को भी नहीं होने देंगे।


गौरतलब है कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने कहा था कि मेंस रिजल्ट को रद्द नहीं किया जाएगा इस बात पर अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में आरक्षण का पालन नहीं किया गया है पीटी का रिजल्ट तीन बार जारी किया गया है लेकिन किसी भी रिजल्ट में आरक्षण का नियम का पालन नहीं किया गया है इसके साथ ही पीटी रिजल्ट में 15 गुना से 965 ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।


छात्रों का कहना है कि 965 में से 113 लोगों ने मुख्य परीक्षा पास की जिसमें से 83 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के एवं 30 अभ्यर्थी एससी एसटी व 40 ओबीसी के पास हुए हैं यह कुल 153 से अधिक अभ्यर्थियों ने कुल मिलाकर ओबीसी कोटा से 153 से अधिक अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास की है एवं एससी-एसटी वर्ग के 256 से 118 लोगों ने मुख्य परीक्षा पास किए उनका कहना है कि इस वर्ग के कुछ सामान्य कोटा से भी पास हुए होंगे लेकिन उनकी संख्या कम है अगर देखा जाए तो इसमें ओबीसी कोटे से 6.5 गुना अधिक लोगों ने मुख्य परीक्षा पास की है । बता दें कि आरक्षण विवादों के कारण 3 साल से छठी जेपीएससी परीक्षा लंबित है एवं हमेशा विवादों में घिरी रहती है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *