अब अदरक भी आ गया है डुप्लीकेट बाजार में

Share The News

Bhavna Kumari abtaknews.live

बाजार में अब शायद ही ऐसी कोई चीज बची हो जो डुप्लीकेट नहीं बनती हो. इसी सिलसिले में अब मार्केट में अदरक भी डुप्लीकेट आ चुका है लेकिन आप असली और नकली अदरक की पहचान कर सकते हैं. अदरक एक प्रकार की जड़ है जो जमीन के भीतर ही रहती है इसलिए ओरिजिनल अदरक में कहीं ना कहीं मिट्टी के अंश होते हैं लेकिन अगर अदरक एकदम से साफ है और मिट्टी का कुछ भी निशान नहीं हो तो इसे आप नकली मान सकते हैं .इसी प्रकार से ऐसे अदरक में किसी प्रकार की खुशबू नहीं आएगी. अदरक की पहचान करने के लिए दुकान पर अदरक को आप तोड़ कर देख सकते हैं. अगर अदरक के भीतर रेशा नहीं मिलता है तो यह नकली होगा क्योंकि असली अदरक के अंदर इसकी संख्या होती है .अदरक को पहचानने के लिए आप उसके खुशबू से भी पहचान सकते हैं ओरिजिनल में खुशबू आती है जो डुप्लीकेट अदरक में नहीं आएगी .असली अदरक को खाकर भी देख सकते हैं उसका स्वाद भी अलग आएगा


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *