Shabina abtaknews.live
झारखंड के सभी स्कूल में शिक्षक की भारी कमी है ,इसे देखते हुए झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने यह कहा है कि झारखंड के जितने भी स्कूल है ,प्रत्येक स्कूल में 11 शिक्षक को जल्द बहाल किया जाएगा .फिलहाल विभिन्न प्रकार की कानूनी प्रक्रिया में उलझी झारखंड की सरकार ने सीधे तौर पर शिक्षक लेने का फैसला किया है. इसके लिए जगन्नाथ महतो ने कहा कि अभी सीमित वेतन में इसमें 25 अथवा ₹30000 के वेतन में पारा शिक्षकों के तर्ज पर प्रत्येक स्कूल में 11-11 शिक्षक की अपॉइंटमेंट की जाएगी जो कुछ महीने के अंदर ही पूरी कर ली जाएगी .इसके बाद रेगुलर वैकेंसी निकाली जाएगी झारखंड में छात्र-छात्राएं कई वर्षों से तैयारी कर के बैठे हैं और उन्हें इंतजार है नियुक्ति प्रक्रिया का इसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.