Shabina abtaknews.live
झारखंड में पिछले कई साल से नौकरी की तलाश में इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है, उन्हें कुछ दिनों में ही नई नियोजन नीति और नई वैकेंसी देखने को मिल सकती है .अब तक न्यूज़ संवाददाता सबीना ने बताया कि सरकार नई नियोजन नीति को लेकर बहुत सोच समझकर कार्य कर रही है और जेएसएससी को बोला गया है कि वह सारी नियुक्ति प्रक्रिया को तैयार करके रखें और जैसे ही नियोजन नीति पर कैबिनेट की मुहर लगेगी वैसे ही सभी विज्ञापन निकाल दिए जाएं. गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से झारखंड में रोजगार का का संकट चल रहा है युवा तैयारी करके बैठे हैं कई बार फॉर्म भरे जा चुके हैं और विज्ञापन भी रद्द हो गया है ,इससे युवा दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं. सरकार के स्तर पर जब भी बैठक होती है तो इस पर चर्चा जरूर होती है. यही कारण है कि सरकार युवाओं को लेकर चिंतित है और उन्हें यह लग रहा है कि अगर इस बार वैकेंसी नहीं निकाला गया तो युवा चुनाव में निश्चित रूप से सरकार के खिलाफ कैंपेन चला सकते हैं.