Nitusingh jharkhand aajtak in
झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना जारी करके आखिरकार झारखंड एकेडमिक काउंसिल में नई सूचना देते हुए कहा है की डॉक्टर नटवा हसदा को जो पूर्व में सेवा निवृत प्राचार्य राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रांची में पदस्थापित थे ।उनको पदभार ग्रहण करने से लेकर 3 वर्षों के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता है। इसकी प्रतिलिपि अधीक्षक राजकीय मुद्रणालय रांची को सूचना के लिए भेज दी गई है। गौरतलब कि पिछले कई दिनों से झारखंड एकेडमिक काउंसिल का अध्यक्ष सहित जेपीएससी का अध्यक्ष का पद खाली है। वही जेएसएससी का अध्यक्ष का पद रेगुलर रूप से किसी को नहीं दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन सारे पदों पर भी नियुक्ति कर दी जाएगी।