बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित संयुक्त अभियंता की प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य पेपर में अंग्रेजी का एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया अभ्यर्थियों ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके सिलेबस के अनुसार उन्हें अंग्रेजी में भी प्रश्न दिए जाने थे परंतु कई प्रश्न अलग थे .

जबकि नियमावली के अनुसार झारखंड झारखंड एवं भारत के इतिहास से प्रश्न आने चाहिए थे बावजूद इसके कई प्रश्न विश्व के इतिहास एवं भूगोल से पूछे गए. बता दें कि इन पर इस परीक्षा का विज्ञापन 2015 में आया था और 2019 में इसे कैंसिल करने के बाद नया नोटिफिकेशन जारी किया गया था.