आज ‘सनातन धर्म स्वाभिमान संघ’ द्वारा वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी की 423वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Share The News

आज दिनांक 19 जनवरी, 2020 को ‘सनातन धर्म स्वाभिमान संघ’ द्वारा वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी की 423वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन काशीडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था के संरक्षक श्री निर्भय सिंह एवं श्री धन्नू मिश्रा जी मौजूद थे।इस दौरान अतिथियों में श्री बबुआ सिंह, श्री राजकुमार वर्मा, श्री परसुनाथ सिंह बाघी, श्री आकाश जैसवाल, श्री सोनू पांडेय एवम रोहित सिंह के अलावा संस्था के सभी सदस्यों द्वारा वीर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के ओम्कारेश्वर से युवा कवियत्री सुश्री शारदा ठाकुर जी ने अपने कविता के माध्यम से युवाओं को महाराणा प्रताप के संघर्षशील जीवन से अवगत कराया एवम जोश भरा। संरक्षक श्री निर्भय सिंह, श्री बबुआ सिंह एवं परसुनाथ बाघी जी ने भी मंच से महाराणा प्रताप के जीवन के किस्सों से युवाओं को अवगत कराया एवम उनके द्वारा चले गए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘सनातन स्वाभिमान संघ’ के आयोजन समिति के सम्राट रघुवंशी, सौगंध सिंह, ऐश्वर्य सिंह, सुनील सिंह चौहान , अंकित मोदी, सूरज जैसवाल, मयंक अग्रवाल, रोहित सिंह, चंदन वर्मा, कृष्णा महतो, रोहित ठाकुर, समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी। मंच का संचालन श्री रंजन सिंह वत्स ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अंकित मोदी ने दिया।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *