Nitusingh jharkhand news
ब्रह्मऋषि विकास मंच के मूल इकाई की एक बैठक baridih बस्ती स्थित विकास मंच के सभागार में हुआ. इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए प्रतिनिधि भी मौजूद थे .इस कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मऋषि विकास मंच से जुड़े हुए तमाम प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि इस बार जमशेदपुर पूर्वी में पूरे ब्रह्मऋषि विकास से जुड़े हुए सभी लोग एकता का परिचय देते हुए पूर्णिमा साहू को एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को ही अपना वोट देंगे. कमल पर वोट देकर मोदी जी के राष्ट्र निर्माण को मजबूत करेंगे. वक्ताओं ने कहा की वर्तमान समय में जो पूर्वी क्षेत्र में विकास के कार्यक्रम हुए हैं उसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी का बहुत बड़ा महत्व रहा है. वक्ताओं ने यह भी कहा की 1985 की स्थानीयता की नीति के कारण ही आज बिहार उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्य के लोगों के लिए झारखंड में डोमिसाइल बनवाना संभव हो पाया है इसलिए बस्ती विकास के लिए ही फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी को ही वोट देने का निर्णय लिया गया है.