अफ्रीकी देश कांगो में एक सोने की खान के धसने से 50 लोगों की मौत हो गई। इनीशिएटिव ऑफ स्पोर्ट एंड सोशल सुपरविजन ऑफ वुमन की अध्यक्ष एमिलियेन के अनुसार भारी बारिश के बाद कामीतोगा के पास स्थित साइट दोपहर 3:00 बजे ढह गई। इस अनौपचारिक खनन क्षेत्र में ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि इन जगहों पर सुरक्षा के मानक सही नहीं है पिछले अक्टूबर में पूर्वी शहर कैंपेन से सोने की एक अवैध खदान धंसने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। वही जून 2019 में लुवालाबा प्रांत में तांबे और कोबाल्ट की खदान धंसने से काफी मजदूर मारे गए थे।
अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेलारूस की विक्टोरिया आजारेंका ने अपनी जीत दर्ज कराई इसी के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अजारेंका ने 16 वी सीड एलिसे को सीधे शेटों मैं हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है अब सेमीफाइनल में अजारेंका का सामना सेरेना विलियम्स के साथ होगा। 2013 के बाद यह पहला मौका होगा जब अजारेंका किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंची हो।

बार्सिलोना के स्टार अंशु पाती सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल गोल करने वाले स्पेन के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल गोल सोमवार को यूक्रेन के खिलाफ किया था फाती की उम्र 17 साल और 311 दिन है पाती ने युआन इरेजक्विन का95 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है युवान ने 1925 में 18 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ गोल किया था इसी के साथ कोरोना के बीच खेले जा रहे नेशंस लीग में स्पेन ने यूक्रेन को 4-0 से हरा दिया।
भारत और चीन सीमा विवाद के चलते चीन ने कैलाश मानसरोवर में एक झील के पास मिसाइल साइट का निर्माण किया है जहां वह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल बना रहा है यह झील कैलाश मानसरोवर का ही एक हिस्सा है। माना जा सकता है की इससे दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और जटिल हो सकता है। चीन के इस कदम से भारत के साथ उसके संबंध सीमा पर और भी तनावपूर्ण हो रहे हैं चीन ने कैलाश मानसरोवर के पास डीएफ-21 नाम के इस मिसाइल को तैनात किया है यह एक मध्यम रेंज की बैलेस्टिक मिसाइल है जो 2200 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकता है।