राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की दिल्ली एम्स में निधन हो गए बता दें कि उनकी तबीयत खराब होने के कारण इन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इन्होंने अपनी पहचान पूरे देश में ग्रामीण विकास मंत्री एवं ईमानदार व समाजवादी नेता के रूप में बनाई। 1977 में यह पहली बार एमएलए बने बता दे कि रघुवंश प्रसाद सिंह वैशाली जिले के पानापुर के रहने वाले हैं यह पहली बार सीतामढ़ी के बेलसंड से विधायक चुने गए।

इन्होंने अपनी शिक्षा बिहार विश्वविद्यालय के एल एस कॉलेज से पूरा किया एवं यह गणित में इन्होंने पीएचडी भी की है 1970 से यह शिक्षक आंदोलन में इन्होंने भाग लिया व कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ा। यह 2009 में अंतिम बार एमपी बने। बता दे कि 2007 में यह उपराष्ट्रपति बनते बनते रह गए थे उस वक्त देश की सत्ता कांग्रेस के हाथ में थी एवं भाकपा के नेता का यह सुझाव था कि रघुवंश प्रसाद सिंह को उप राष्ट्रपति बनाया जाए । परंतु उन्होंने कहा कि अभी वह इस पर जाने लायक नहीं है ।