कृष्ण भगवान की राधा का जन्म कहां हुआ था?
Nitusingh abtaknews.live
प्रत्येक वर्ष 13 सितंबर को राधा रानी का जन्म उत्सव मनाया जाता है. इसके बाद 14 सितंबर एवं 15 सितंबर को बधाई उत्सव मनाया जाता है .ऐसा माना जाता है कि राधा जी का जन्म जब हुआ था उसके 11 महीने के बाद उन्होंने आंख खोली थी इसलिए इतिहासकारों ने यह भी कहा है कि राधा जी श्री कृष्ण भगवान से लगभग साढे 11 महीना बड़ी थी लेकिन उन्होंने आंख नहीं खोला था. गोकुल से 8 किलोमीटर दूर रावल में जब कन्हैया ने जन्म लिया तो नंद उत्सव में बधाई देने के लिए गए को विश भानु और माता कीर्ति ने उन्हें भी अपना साथ लेकर आए थे ,तब राधा जी घुटनों के बल श्याम सुंदर के पालने तक पहुंच गई थी, तब श्रीकृष्ण की नजर उन पर पढ़ते ही राधा जी ने पहली बार आंखें खुली थी .हालांकि इतिहास में राधा जी का जन्म बरसाना में हुआ था यह जानकारी भी मिलती है .चुकी ब्रज प्रदेश में बेटी को प्यार से लाडो भी कहते हैं इसलिए राधा रानी को लाडली जी के नाम से भी जाना जाता है गर्ग संहिता में भी यह जानकारी दी गई है और रावल गांव का जिक्र है
