किस उम्र के लोग आईएस परीक्षा अधिक पास करते हैं. पुरुष अधिक सफल होते हैं या महिलाएं? कितने attempt में आईएएस बनना है अधिक आसान?
Nilam Singh Vinayiasacademy.com
यूपीएससी परीक्षा में कुल 6 अवसर दिए जा रहे हैं लेकिन इस एग्जाम को पास करने वाले सबसे ज्यादा कैंडिडेट किस वर्ष के हैं? खास बात यह है कि पिछले 4 साल में चयनित होने वाले महिला व पुरुष के ऊपर यह सर्वे करके यूपीएससी ने स्वयं ताजा रिपोर्ट जारी कर दिया है .यूपीएससी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सबसे ज्यादा कैंडिडेट 24 से 26 साल के बीच के आईएएस परीक्षा को पास करते हैं ?यूपीएससी ने 2015 से लेकर 2020 तक का डाटा शेयर करते हुए बताया कि इस बीच में महिलाएं पुरुष की तुलना में अधिक संख्या में चयनित हुए हैं .रिपोर्ट से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि 21 वर्ष से लेकर 26 साल के आयु वर्ग में भी महिला का सक्सेस रेट ज्यादा है यानी कि युवा कैंडिडेट जो प्रशासनिक सेवा के लिए चुने जा रहे हैं उसमें लड़कियां ज्यादा है .अगर पिछले 4 साल के ट्रेंड को देखा जाए तो सबसे अधिक कैंडिडेट तीसरे अटेम्प्ट में सफल हो रहे हैं. कुल 25% उम्मीदवार तीसरा टेस्ट में एग्जाम पास किया है .इसी प्रकार से छठा attempt में पास करने वाले की संख्या सिर्फ 8% ही है.
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आईएएस की परीक्षा प्रतिवर्ष ली जाती है .इस परीक्षा में लाखों छात्र छात्राएं अपना कैरियर और भविष्य खोजते हैं लेकिन सफलता कुछ लोगों को ही मिल पाती है. नए trend से यह पता चलता है कि युवाओं में कम उम्र के लोगों का सक्सेस रेट अधिक है
Vinayiasacademy.com
