गुजारा भत्ता के लिए लाखों बुजुर्ग केस लड़ रहे हैं अपने ही बच्चों से! चिंताजनक हो रही है आने वाली पीढ़ी की नस्ल

Share The News

गुजारा भत्ता के लिए लाखों बुजुर्ग केस लड़ रहे हैं अपने ही बच्चों से! चिंताजनक हो रही है आने वाली पीढ़ी की नस्ल
Nitusingh abtaknews.live
जब माता-पिता किसी बच्चे की परवरिश करते हैं तो वह सपने में भी नहीं सोचते होंगे कि बच्चों के विरुद्ध भविष्य में कोर्ट में केस करके गुजारा भत्ता मांगना पड़ेगा लेकिन यही सच है .देश में बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग हैं जो उम्र के अंतिम पड़ाव में अब कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं .नेशनल जुडिशल डाटा की अगर बात की जाए तो लगभग 25 लाख case वरिष्ठ नागरिक के इस समय लंबित है जिसमें लगभग 19 लाख के सिविल है और अन्य अपराधिक मामले हैं लेकिन इससे भी खास बात यह है .कितने लाख cases हैं जिसमें अपने ही घर में रहने के लिए और बच्चों द्वारा मारपीट के खिलाफ संरक्षण पाने के लिए बुजुर्ग गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट में केस चल रहे हैं


तो फिर कानून बुजुर्ग को कौन सा अधिकार देता है सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 बुजुर्ग को कुछ विशेष अधिकार देता है जिसमें अगर संतान गुजर-बसर करने के लिए किसी प्रकार का खर्चा नहीं देता है तो बुजुर्ग कानूनन उनसे प्रति महीने भत्ता लेने के लिए कोर्ट जा सकते हैं वहीं दूसरी ओर अगर बच्चा बुजुर्गों को घर से निकाल देते हैं तो बुजुर्ग कोर्ट की शरण में जा सकते हैं. बुजुर्गों को यह अधिकार दिया गया है कि वह परेशान करने पर संतान को घर छोड़ने के लिए बोल सकते हैं. इसके लिए कोई भी बुजुर्ग सीधा तौर पर एसडीओ के यहां शिकायत कर सकता है या फिर कोर्ट जा सकता है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *