दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड रत्न से सम्मानित (jharkhand current affairs)

Share The News

Q. किस साहित्यकार कवी और संगीतकार को तिलक का मांझी राष्ट्रीय सम्मान 2020 के लिए चयन किया गया है?
Ans- सदानंद यादव को तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान 2020 के लिए चयन किया गया है।

Q. लोक सेवा समिति की 29 वीं वर्षगांठ पर किसे झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया है?
Ans-लोक सेवा समिति की 29 वीं वर्षगांठ पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया है। नीति मामुडा  और तस्मीना डूबा को महिला गौरव सम्मान दिया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी नौशाद आलम एवं पद्मश्री मुकुंद नायक थे।

Q. जलजीवन मिशन के तहत किस वर्ष तक राज्य के सभी घरों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की जाएगी?
Ans-जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक राज्य के सभी घरों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। अपने पांच नए चापाकल लगाने की योजना इस साल के अंत तक राज्य में एक साथ शुरू की जाएगी। वर्तमान में पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर है।

Q. देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत कब से होगी?
Ans-देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत नवंबर 2020 के प्रथम सप्ताह से होगी इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है।
इससे संबंधित महत्वपूर्ण बातेंः
657 एकड़ भूमि में देवघर एयरपोर्ट बनेगा
5130 स्क्वायर मीटर में इसका टर्मिनल भवन बनेगा
25 00 मीटर लंबा  रनवे होगा
एयर बेस 320 आदि विमानों के ऑपरेशन के उपयुक्त होगा
टर्मिनल बिल्डिंग में छह चेक इन काउंटर होंगे
एक आगमन पॉइंट और भीड़-भाड़ की स्थिति में  200 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।



Q.केंद्र सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग के  एस्पायरिंग लीडर कैटेगरी में झारखंड का कौन सा स्थान है ?
Ans-झारखंड का दूसरा स्थान है। इस साल भी गुजरात पहले नंबर पर है। इस रैंकिंग का मकसद राज्यों में इनोवेशन क्षमता को विकसित करना है इस रैंकिंग में 22 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट को केंद्रीय उद्योग और आंतरिक व्यापार मंत्रालय के द्वारा जारी किया गया है झारखंड के उद्यमियों को उनके स्टार्टअप के लिए सिंगल विंडो पोर्टल तैयार करने का जिक्र किया गया है।

Q. झारखंड के किस तकनीकी संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा?
Ans- झारखंड के बीआईटी सिंदरी को उच्च कोटि के राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। बीआईटी सिंदरी की स्थापना 1949 में की गई थी। इसके डायरेक्टर डॉ डीके सिंह है। स्थापना के समय इसे बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता था।

Q.झारखंड सरकार ने ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए कितने रुपए की राशि स्वीकार की है?
Ans-झारखंड सरकार ने  ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए 374. 80  करोड़ रुपए की राशि स्वीकार की है। सरायकेला में बिरसा स्टेडियम के उन्नयन, अनुसूचित क्षेत्रों में पीसीसी पाथ, पुलिया निर्माण के लिए कुल 124 करोड रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।

Q. झारखंड के किस रेल मंडल के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया है?
Ans-झारखंड के रांची रेल मंडल के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया है। अभी कार्यालय डिपो तथा कॉलोनी के लोगों ने भाग  लिया। इसमें भूतपूर्व तथा वर्तमान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *