nitu jharkhandaajtak.in
जमशेदपुर के मानगो स्थित s.s. अकादमी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्लास आठवीं, नवमी ,दसवीं ,11वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को करियर टिप्स दिए गए. इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष प्रिंस सिंह मौजूद थे उन्होंने कहा कि आज बच्चों को जरूरी है कि वह स्कूल से ही प्रत्येक विषय पर एक समान ध्यान दें.मुख्य वक्ता के रूप में विनय आईएएस अकादमी के विनय सिंह मौजूद रहे एवं स्कूल के प्रिंसिपल लता मानकर ने भी बच्चों को संबोधित किया. विनय सिंह ने बताया कि आर्ट्स विषय का भी उतना ही महत्व है जितना साइंस और कॉमर्स का है. बच्चे क्लास 10th से नेवी एयरफोर्स और इंडियन आर्मी में जाने के लिए कोशिश कर सकते हैं .इसके साथ प्लस टू के बाद एनडीए परीक्षा को उत्तीर्ण किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा के लिए सोशल साइंस बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और बच्चों को स्कूल से ही उन चीजों को देखना चाहिए .उन्होंने यह भी बताया कि बाद में ऐसा प्रतीत होता कि हम कुछ नई किताब को पढ़े लेकिन वास्तव में स्कूल में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की जो पुस्तक होती है वही किसी भी कंपटीशन में काम आती है .उन्होंने ट्रेडीशनल वे आफ लर्निंग में इंजीनियर और डॉक्टर के अलावा अन्य चीजों पर फोकस किया ,जिसमें रेलवे की नौकरी, बैंक की नौकरी ,इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स, जीएसटी विभाग ,सीबीआई ,सीआईडी, एयरपोर्ट में नौकरी कैसे लगे एवं बिजनेस मॉडल को कैसे अपनाया जाए ?सभी संभावना पर बच्चों के प्रश्न का उन्होंने उत्तर दिया .कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे .विनय आईएएस अकैडमी की ओर से विनय सिंह के साथ कुशल सरकार एवं सोनी सिंह मौजूद रहे.