Reliance Industries Ltd के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी, सोमवार को बाजार खुलते 4 फीसदी तक चढ़े शेयर
Reliance Industries के शेयरों में तेजी का सिलसिला लगातार बना हुआ है। सोमवार के दिन भी शेयर बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में 4 फीसद तक की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली।Reliance Industries Ltd के शेयरों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है और हप्ते की शुरुआत में भी कंपनी ने बढ़त हासिल की है। सोमवार को बाजार खुलते ही कंपनी ने अपनी पुरानी तेजी को बरकरार रखते हुए शेयरों में 4 फीसद की बढ़त हासिल कर ली। कंपनी ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी ने जीनोमिक टेस्टिंग फर्म स्टैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में 393 करोड़ रुपये से बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में लगभग 4 फीसद की वृद्धि हुई है।इसके अलावा BSE पर स्टॉक 3.83 फीसदी उछलकर 2,479.85 रुपये के साथ अपने अभी तक उपरी लेवल पर पहुंच गया। वहीं NSE में स्टॉक 3.83इसके अलावा BSE पर स्टॉक 3.83 फीसदी उछलकर 2,479.85 रुपये के साथ अपने अभी तक के सबसे उपरी लेवल पर पहुंच गया। वहीं NSE में स्टॉक 3.83 फीसद बढ़कर 2,480 रुपये के साथ अपने अभी तक के सबसे उपरी लेवल पर पहुंच गया। शुक्रवार को BSE पर बाजार का यह हैवीवेट शेयर 4.12 फीसदी की तेजी के साथ 2,388.25 रुपये पर बंद हुआ था ।पिछले हफ्ते Reliance Industries के बाजार मूल्यांकन में भी काफी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। पिछले शुक्रवार को कंपनी का बाजार मूल्यांकन रिकॉर्ड 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली पहली घरेलू कंपनी बन गई।
Reliance ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) रिलायंस की डिजिटल स्वास्थ्य पहल का हिस्सा है। Reliance की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी RSBVL ने स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के NEXT. 2.28 करोड़ शेयरों को प्रति शेयर 10 रुपये के हिसाब से 393 करोड़ रुपये नकद में खरीदा है। इसके अलावा, मार्च 2023 तक 160 करोड़ रुपये तक का और निवेश पूरा होने की उम्मीद है। भारत में स्ट्रैंड की शुरुआत 6 अक्टूबर सन 2000 में हुई थी। यह भारत में जैव सूचना विज्ञान सॉफ्टवेयरऔर स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए क्लीनिकल रिसर्च सल्यूशन के साथ जीनोमिक टेस्टिंग करने वाली अग्रणी फर्म है। साथ ही इसमें डॉक्टर्सअस्पताल चिकित्सा उपकरण निर्माता और दवा कंपनियां शामिल.