चंद्रमा की कक्षा में 9000 से अधिक परिक्रमा पूरी करने वाला उपग्रह- chandrayaan-2
भारत का यह उपग्रह चंद्रमा की कक्षा में घूमते हुए 9000 अधिक परिक्रमा पूरी कर चुका है। इसरो के प्रमुख लोगों के द्वारा यह जानकारी सोमवार को दी गई। chandrayaan-2 के चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के 2 साल पूरे होने पर इसरो के द्वारा दो दिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम एक कार्यशाला है जिसकी शुरुआत सोमवार को हो चुकी है। इसकी तरफ से भेजे गए जितनी भी तस्वीर और आंकड़े हैं यह सभी काफी उत्साहजनक है। यह उपग्रह चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर घूम रहा है। chandrayaan-2 की परियोजना निर्देशक वनीता के द्वारा कहा गया कि उपग्रह की सभी प्रणालियां अभी दूरस्थ है और यह बहुत अच्छी तरह काम भी कर रही है इसलिए यह भी कई सालों तक हमें काम आता रहेगा।