Nitusingh abtaknews.live
झारखंड में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की उसके बाद ही नाराजगी भी शुरू हो चुका है .पोटका विधानसभा से इस बार टिकट अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को दिया गया है, जिससे नाराज होकर potka विधानसभा से पूर्व में चुनाव जीत चुकी मेनका सरदार ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य इस्तीफा दे दिया .हालांकि इस सीट पर पिछली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा था और वहां से संजीव सरदार विधायक हैं. अब देखना होगा कि इसमें मेनका सरदार का आगे क्या रुख रहता है. इस सीट पर भूमि(bhumij) जनजाति की संख्या सबसे अधिक है और यह सीट भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच कांटे की टक्कर के बाद ही फैसला होता है