vinay singh jharkhandaajtak.in
जेटेट भाषा विवाद नई कमिटी में कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं?
Vinay singh jharkhandaajtak.in
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटेट में भाषा विवाद सुलझाने के लिए गठित कमेटी में कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को भी शामिल कर लिया गया है। पहले से ही इस कमेटी में राधा कृष्ण किशोर, सुदीप्य कुमार सोनू, दीपिका पांडे सिंह, योगेन्द्र प्रसाद और संजय प्रसाद यादव शामिल हैं। अब कमेटी में मंत्री की संख्या 7 हो चुकी है। इसके पहले एक बैठक में ही दो अन्य मंत्रियों को लेने का सुझाव दिया गया था। कमेटी की अगली बैठक में मगही भाषा, भोजपुरी भाषा और अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा में शामिल किया जाए या नहीं किया जाए परीक्षा में .इसे लेकर बैठक होगी।