vinay singh jharkhandaajtak.in
झारखंड अबुआ दबाखाना की संकल्पना क्या है?
Vinay singh Vinayiasacademy.com
स्वास्थ्य चिकित्सा एवं शिक्षा परिवार कल्याण विभाग के द्वारा राज्य के 24 जिला में 745 अबुआ दवा खाना खोला जा रहा है। यह दवा खाना आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। आयुष में संचालित होगा। यह पहली बार होगा जब एकीकृत मॉडल लागू करते हुए एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धाप्ति की दवा एक ही जगह मिलेगी। राज्य में अभी एलोपैथी और आयुष दवाओं के लिए अलग-अलग केंद्र हैं जिसे एक स्थान पर किया जा रहा है।
जिला स्तर पर डीसी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति बनेगी, जिसमें सिविल सर्जन सदस्य और जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सदस्य सचिव होंगे। यह समिति स्थानीय जरूरत के आधार पर दवा की सूची भी तैयार करेगी। प्रखंड स्तर पर B.D.O. की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी, जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी और सीएचओ सदस्य होंगे। यह समिति दवाखाना के नियमित निरीक्षण प्रबंधन और रिपोर्टिंग का काम करेंगी। इसकी सफलता का मुख्य आधार प्रभावी सतत औषधि आपूर्ति प्रणाली होगी। ये दवा खाना मॉडल फार्मेसी आउटलेट की तरह विकसित किया जाएगा। अबुआ दवा खाना को एकीकृत औषधि केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए संरचनात्मक और संचालन प्रणाली को तैयार किया जाएगा। हर केंद्र का डिज़ाइन प्रोटोटाइप राज्य स्तर पर निर्धारित मॉडल फार्मेसी आउटलेट की तरह होगा, जो सभी जिले में समान रूप से लागू किया जाएगा। इस मॉडल में ग्राहक सेवा काउंटर श्रेणी अनुसार औषधि के लिए अलग-अलग रैक रहेगा।